{"_id":"11-68628","slug":"Dehradun-68628-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पेड़ों के बदले रोपेंगे पांच सौ पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पेड़ों के बदले रोपेंगे पांच सौ पौधे
Dehradun
Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर प्रखंड की दोगी पट्टी में धार बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने नृसिंह वन के लिए पौधरोपण अभियान चलाया। बताया गया कि अभियान के तहत पांच सौ पौधे लगाए जाएंगे।
सोमवार को ग्राम पंचायत मुंडाला के पौराणिक नृसिंह मंदिर के आसपास नृसिंह वन के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। जिसमें धार बचाओ आंदोलन के सदस्यों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। आंदोलन के संयोजक रमेश सिंह चौहान ने बताया कि बीते मार्च माह में पौराणिक नृसिंह भगवान के मंदिर के हिंडोला का जीणोद्धार किया गया था, जिसके लिए नजदीक के जंगल से दो पेड़ों का दोहन किया गया था।
लिहाजा पेड़ों की क्षतिपूर्ति के तौर पर धार बचाओ आंदोलन और स्थानीय ग्रामीणों ने नृसिंह वन की स्थापना का संकल्प लिया और इसके तहत पांच सौ पौधे रोपे जा रहे हैं। बताया कि अभियान में आंवला, हरड़, बहेड़ा, अर्जुन, बांज, सिल्वर, ओक, बांस, कचनार, जामुन, रीठा, मालू आदि प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्रामप्रधान रघुवीर सिंह रावत, भगवान सिंह, नीरज, सुनील, जय, कृष्णा, गोविंद रतूड़ी, परमानंद सकलानी, सुरेशी देवी, डिबली देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद थे।