फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजनीति की राह दिखा गए जयराम

राजनीति की राह दिखा गए जयराम

Mon, 19 Aug 2013 05:36 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 19 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। दून स्कूल में तीन दिवसीय दून स्कूल माडल यूनाइटेड नेशन कांफ्रेंस के आखिरी दिन केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री जयराम रमेश ने छात्रों को राजनीति की राह दिखाई। कहा कि देश के समग्र विकास को युवाओं को बड़ी संख्या में राजनीति में आना चाहिए।
विज्ञापन


मॉडल यूनाइटेड नेशन कांफ्रेंस में तीन दिनों तक 410 प्रतिनिधियों की 10 समितियों ने शिरकत की। इसमें प्रमुख तौर पर जी-20, हिस्टोरिकल जनरल एसेंबली, ज्वाइंट क्राइसिस कमेटी में छात्रों ने दुनियाभर के सामने पैदा होने वाले संकटों पर बात की। समापन पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली को समझना आवश्यक है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दून स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर देशभर में शिक्षा की लौ जलाई। तमाम विरोधों के बावजूद देशभर में नवोदय विद्यालयों की नींव रखी और आज देश में 600 नवोदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। मंत्री ने बताया कि अभी तक के अपने कॅरियर में वह कई ऐसी हस्तियों से मिले हैं, जो दून स्कूल से पासआउट हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एक छात्र ने कैश ट्रांसफर स्कीम के बारे में पूछा तो जयराम ने बताया कि इस स्कीम का मकसद जरूरतमंदों को पैसा सीधे उनके हाथ में पहुंचाना है, ताकि बीच में कोई दलाली न हो सके। एक छात्र ने उनके राजनीति में प्रवेश की प्रेरणा पूछी तो उन्होंने बताया कि राजनीति में आने के लिए खुद कदम उठाना बेहतर है। कहा कि आईआईटी बांबे या किसी शिक्षण संस्थान से उन्होंने राजनीति का पाठ नहीं सीखा, लेकिन सिस्टम की कमियां सालती थी। जो दिक्कतें उन्होंने महसूस कीं, उनमें सुधार के लिए वह राजनीति में आए। इस मौके पर दून स्कूल के हेडमास्टर पीटर मैक्लॉगिन, फैकल्टी एडवाइजर राशिद शराफुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान पर ली चुटकी
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनसे पहले दो दिन तक दून में रहे उनके साथी एक ‘जूलॉजिकल’ शब्द की वजह से सुर्खियों में रहे। लेकिन वह ऐसे किसी शब्द का इस्तेमाल किसी के लिए नहीं करने जा रहे हैं। उनका इशारा सलमान के नरेंद्र मोदी को कुएं का मेंढक कहने की ओर था।


वेल्हम गर्ल्स रहा विजेता
यूएन कांफ्रेंस के समापन पर बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए वेल्हम गर्ल्स की टीम को ‘बेस्ट डेलीगेशन इन क्राइसिस अवार्ड’ से नवाजा गया। भवन विद्यालय चंडीगढ़ की टीम को ओवरऑल बेस्ट डेलीगेशन का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed