{"_id":"11-68524","slug":"Dehradun-68524-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कनस्तर पानी को चार किमी की दौड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कनस्तर पानी को चार किमी की दौड़
Dehradun
Updated Sun, 18 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिया। डिमऊ गांव में चार दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। ग्रामीणों को एक कनस्तर पानी के लिए चार किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। अभी तक विभागीय अधिकारियों ने लाइन की सुध नहीं ली है।
चार दिन पूर्व भारी बारिश के चलते उफनाए सिमोग खड्ड की चपेट में आकर पेयजल लाइन बह गई। जिससे 70 परिवारों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। इससे पहले जून माह में भी खड्ड के उफनने से पेजयल लाइन बह गई थी। तब ग्रामीणों ने अपने खर्चे पर प्लास्टिक के पाइप लगाकर किसी तरह पेयजल व्यवस्था बहाल करवाई।
ग्रामीण सीताराम, सूरत सिंह चौहान, शांति सिंह, नारायण सिंह आदि का कहना है कि पहले तो ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके पेयजल लाइन को ठीक करवा दिया, लेकिन अब उनके पास धन की कमी है। अभी तक किसी भी विभागीय अधिकारी ने लाइन की सुध तक नहीं ली है। सहायक अभियंता बीएस डोगरा ने कहा कि अवर अभियंता को फौरी तौर पर पेयजल व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।