फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्टंट बाइकर्स की अब खैर नहीं

स्टंट बाइकर्स की अब खैर नहीं

Wed, 07 Aug 2013 05:35 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Wed, 07 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। शहर में स्टंट बाइकर्स की अब सामत आने वाली है। हर थाना और चौकी में अब एंटी स्टंट बाइकिंग स्कॉड बन गया है। यह स्कॉड अपने-अपने क्षेत्र में उपद्रवी स्टंट बाइकर्स पर नजर रखेगा। सीसी कैमरों से फुटेज तैयार की जाएगी। शहर के बाहरी इलाकों में पुलिस के जवान सादी वर्दी में गश्त करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली में एक स्टंट बाइकर के पुलिस की गोली का शिकार होने के बाद अमर उजाला ने 31 जून के अंक में दून में भी खुलेआम हो रही स्टंट बाइकिंग का मुद्दा उठाया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी केवल खुराना ने मंगलवार को सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में एसएसपी ने थाना और चौकी में एंटी स्टंट बाइकिंग स्कॉड बनाने का निर्देश दिया। इस टीम में एक बाइकर होगा, जो जरूरत पढ़ने पर स्टंट बाइकर्स का पीछा करेगा। वहीं हर चौकी क्षेत्र में जो स्टंट बाइकर पहले पकड़े जा चुके हैं, वे अब पुलिस के लिए मुखबिरी करेंगे। वहीं, साइबर एक्सपर्ट टीम यू-ट्यूब पर भी नजर रखेगी। क्योंकि कई स्टंट बाइकर्स ने स्टंट करते वक्त अपना वीडियो फुटेज बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया एक हफ्ते में पूरा स्कॉड तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या करेगा स्कॉड
- पुराने बाइकर्स को बनाएगा मुखबिर
- सीसी कैमरों से रखी जाएगी नजर
- पुलिस के बाइकर भी करेंगे पीछा
- मॉडिफाइड बाइकों को ब्यौरा होगा थाने में दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed