{"_id":"11-67590","slug":"Dehradun-67590-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से पत्थर गिरा, दो कांवड़िए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से पत्थर गिरा, दो कांवड़िए घायल
Dehradun
Updated Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। नीलकंठ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से शिव भक्तों में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। पत्थर की चपेट में आकर दो कांवड़िए घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर कांवड़ियों का सात सदस्यीय दल नीलकंठ से जलाभिषेक कर वापस लौट रहा था। इसी बीच पैदल मार्ग पर झिलमिल गुफा के समीप पहाड़ी से अचानक एक पत्थर लुढ़क गया। पत्थर गिरते देख पैदल मार्ग पर आवाजाही कर रहे कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। बताया कि दल में शामिल प्रदीप कुमार (26) और राहुल (23) निवासी सब्जीमंडी, दिल्ली पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गए। साथी कांवड़ियों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।