फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धूम मचा रहा अनुज का कच्चा पापड़, पक्का पापड़

धूम मचा रहा अनुज का कच्चा पापड़, पक्का पापड़

Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। दूनवासी युवा संगीत निर्देशक अनुज गर्ग का संगीत इन दिनों फिल्म ‘ब्वायज तो ब्वायज हैं’ में धूम मचा रहा है। फिल्म का गाना कच्चा पापड़, पक्का पापड़ खूब पसंद किया जा रहा है। 12 जुलाई को रिलीज हो चुकी फिल्म का यह गाना अनुज की आवाज में है।
विज्ञापन

दून के हिंदू नेशनल स्कूल और फिर डीएवी कालेज से पढ़ाई के बाद 1995 में अनुज ने संगीत निर्देशक बनने की चाहत में मुंबई का रुख किया। कुछ साल संघर्ष के बाद तिग्मांशु धूलिया ने अपनी फिल्म साहिब, बीवी और गैंगस्टर में उन्हें ब्रेक दिया। यही वजह है कि अनुज तिग्मांशु को अपना गॉडफादर मानते हैं। अनुज ने बताया कि कच्चा पापड़, पक्का पापड़ गाना ढाई साल पहले रिकार्ड किया गया था। अब यह अनूप जलोटा प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ब्वायज तो ब्वायज हैं में शामिल किया गया है। फिल्म में यह गाना अनुऋषि चड्डा और दिव्या दत्ता के ऊपर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अनुज ने यह गाना लाभ झंझुआ के साथ गाया है। अनुज ने बताया कि लाभ सोणी दे नखरे सोणे लगदे... और जी करदा भई जी करदा... जैसे गाने गा चुके हैं। एआर रहमान की टीम में शामिल नवीन कुमार ने अनुज के इस गाने में अपना विंड इंस्ट्रूमेंट बजाया है। दून के लक्ष्मण चौक निवासी अनुज की ससुराल हल्द्वानी है। अनुज की मां ललितेश गर्ग, भाई अश्विनी और अशोक दून में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाली फिल्में
अनुज ने बताया कि उनकी दो और फिल्में आने वाली है। ‘म्यूजिक मेरी जान’ शीर्षक वाली फिल्म में मशहूर कलाकार पीयूष मिश्रा विलेन की भूमिका में हैं। अनुज ने इस फिल्म के गीत कंपोज किए हैं, यही नहीं इसमें उनकी पत्नी दीक्षा ने भी क्यों मेरे आंसू मेरे नैनों से... गाना गाया है। इसके अलावा अनुज ‘जब तुम कहो’ फिल्म में भी संगीत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed