फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महादेव के अभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

महादेव के अभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। भगवान महादेव को समर्पित सावन माह (संक्रांति और पूर्णिमा के आधार पर) प्रारंभ हो गया। पहले सोमवार पर सुबह चार बजे से ही मंदिरों में भोले का अभिषेक प्रारंभ हो गया था। बारिश का असर श्रद्धालुओं की संख्या पर दिखा, फिर भी सैकड़ों भक्त सुबह सवेरे ही मंदिरों में कतार पर लग गए थे। कई ने तो पहले दिन के अभिषेक के लिए बाकायदा बुकिंग तक कराई थी।
विज्ञापन


हर साल सावन के पहले सोमवार पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजन के लिए आते थे। इस बार कैंट समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्राें में रास्ते टूटे होने से यह संख्या कुछ कम रही। मंदिर के स्वामी किशन गिरी ने बताया कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, चंडीगढ़, पौंटा साहिब आदि से भी इस बार काफी कम लोग पहुंचे। बताया कि सुबह चार बजे भोलेनाथ के पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए थे। संक्रांति और पूर्णिमा के चलते मंदिर में अभिषेक की विशेष बुकिंग भी हुई है। गिरी ने बताया कि शाम को महादेव का दूधेश्वर शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में गंगाजल और वैदिक मंत्रोच्चारण से भोले बाबा का अभिषेक किया गया। शाम को पुष्पों से शृंगार कर महादेव की आरती की जाएगी। नागेश्वर मंदिर, पंचायती मंदिर, गीता भवन, प्राचीन शिव मंदिर आदि में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed