{"_id":"11-66467","slug":"Dehradun-66467-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले. कर्नल की बेटी के साथ रेस्टोरेंट में छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले. कर्नल की बेटी के साथ रेस्टोरेंट में छेड़छाड़
Dehradun
Updated Sat, 06 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के वेटर ने परिवार संग डिनर करने आई लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ कर दी। आर्मी ऑफिसर के परिवार को यह बात चली तो उन्होंने वेटर की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर जाखन चौकी पुलिस पहुंची और वेटर को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गुरुवार रात को मिलिट्री अस्पताल में तैनात ले.कर्नल रैंक के एक अधिकारी का परिवार राजपुर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर करने आया था। रात दस बजे के करीब जब वह डीनर करके वापस जाने लगे तो इसी दौरान वेटर रघूबीर पुत्र टीकाराम निवासी चंपावत ने अधिकारी की 11 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। ले. कर्नल को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने वेटर को पकड़ लिया। रेस्टोरेंट में बैठे अन्य लोगों ने वेटर की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना पर जाखन चौकी पुलिस मौके पर पहुुंची और वेटर को हिरासत में ले लिया। ले. कर्नल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।