फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain destroyed the city's streets

बरसात में शहर की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल

Fri, 05 Jul 2013 10:23 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
Rain destroyed the city's streets

शहर में कदम-कदम पर जोखिम पसरा है। देखकर न चलें तो कभी भी बड़ी चोट से साबका पड़ सकता है। शहर की सड़कें खस्ताहाल तो हो ही गई हैं।

विज्ञापन


बारिश में गड्ढों में भरने वाला पानी मुसीबत को बढ़ा रहा है। हैरत यह कि इनको बने छह माह भी नहीं हुआ, लेकिन यह धंसने और उखड़ने लगी है।

पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

इधर लोगों की जान आफत में है, उधर सब कुछ जानते-बूझते जिम्मेदार विभाग आंखें बंद किए हुए है। सड़कों की हालत को ठीक करने के बारे में पूछने पर कोई बरसात बाद काम की बात कह रहा है तो कोई दूसरे विभाग पर बात डालकर पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन


लाडपुर बाजार के पास धंस गई रायपुर रोड
लंबे इंतजार के बाद करीब चार माह पहले बनी रायपुर रोड। मगर लाडपुर बाजार पार करते ही करीब डेढ़ फीट गहरी धंस गई है। यहां दुकान चलाने वाले मुन्ना ने बताया यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। कई बार शिकायत की पर मौका-मुआयना को कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालापानी रोड पर गड्ढों के अलावा कुछ नहीं

नालापानी रोड पर गड्ढे-ही-गड्ढे हैं। इसके समीप स्थित काली मंदिर के सामने सीसी रोड पर बृहस्पतिवार को गड्ढे से बचने के चक्कर में एक स्कूटी सवार कार से टकराकर गिर गया। सहस्रधारा क्रॉसिंग से आगे पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़क बनाने के बाद धंसने से यहां बड़ा गड्ढा बना है। जो सामने से दिखाई नहीं देने के कारण खतरनाक बना हुआ है।

एडीबी से मांगेंगे मरम्मत का खर्च
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मो. यूसुफ का कहना है कि रायपुर रोड पर करीब 65 लाख में हॉटमिक्स का काम हुआ है। इससे पहले एडीबी ने पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क को अच्छी तरह नहीं भरा, इस कारण यह धंस रही है। इसके लिए एडीबी से मरम्मत खर्च मांगा जाएगा।

सहस्रधारा रोड पर मुसीबत
मसूरी बाईपास के रूप में जानी जाने वाली सहस्रधारा रोड भी बारिश में कई जगह धंस गई है। इसे मरम्मत कर छुपाया जा रहा है। नालापानी चौक से आगे करीब 10 मीटर लंबी सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। कीचड़ और पानी से भरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। कई लोग इनमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

बरसात थमते ही सही कराएंगे
लोक निर्माण विभाग, ऋषिकेश खंड के सहायक अभियंता वीसी पंत ने बताया कि सड़क पर 55 लाख रुपए में हॉटमिक्स कार्य किया गया था। इस जगह पर पानी भरने की समस्या रहती है। इस कारण यहां सड़क खराब है, बरसात थमते ही इसे सही करा दिया जाएगा।


मातावाला बाग के समीप धंसी सड़क
सहारनपुर रोड पर मातावाला बाग के समीप सड़क धंस चुकी है। वहीं गुरु रोड के समीप सड़क पर बना करीब डेढ़ मीटर चौड़ा गड्ढा भी मुश्किल का सबब बना हुआ है। जगह-जगह उखड़ी सड़क दोपहिया वाहन सवारों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

अब नवीनीकरण की बात
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिकारी अब सड़क के नवीनीकरण की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब 3.07 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1.27 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया है। इसे बरसात बाद बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed