{"_id":"11-66298","slug":"Dehradun-66298-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोक प्लांट के लिए 70 हजार पेड़ों की होगी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोक प्लांट के लिए 70 हजार पेड़ों की होगी हत्या
Dehradun
Updated Fri, 05 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। विकासनगर के छरबा गांव में प्रस्तावित कोक प्लांट के लिए 70 हजार से अधिक पेड़ों की बलि देनी पडे़गी। दरअसल प्लांट के लिए जो जमीन आवंटित की गई है वह वन भूमि है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है।
सिटीजन फार ग्रीन दून के मुख्य संयोजक नितिन पांडे ने आरटीआई के तहत यह जानकारी मांगी थी। उप प्रभागीय वन अधिकारी सहसपुर कालसी की ओर से दी गई सूचना में छरबा में ग्राम समाज की भूमि पर खैर, शीशम, यूकेलिप्टस, बकैन, जामुन, सिरस, बबूल सहित अन्य प्रजातियों के 70360 पेड़ हैं। इनकी आयु लगभग 25 से 30 साल के आसपास है। इस जमीन पर वन विभाग ने करीब 25 साल पहले पौधारोपण किया था और अब यहां एक घना जंगल है। पौधारोपण अभियान में ग्रामीणों ने काफी मदद की थी। सुप्रीम कोर्ट के 1995 के एक फैसले के अनुसार इसका स्वरूप जंगल हो चुका है।
-
कोक प्लांट के लिए छरबा में हरे पेड़ों को कटने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया जाएगा।- नितिन पांडे, मुख्य संयोजक सिटीजन फार ग्रीन दून