फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegally two foreigners studying in graphic era university

अवैध रूप से ग्राफिक एरा में पढ़ रहे दो विदेशी

Tue, 18 Jun 2013 10:27 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
illegally two foreigners studying in graphic era university
तीन माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए ट्यूनिशिया के दो युवक ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में कोर्स कर रहे थे। अब पुलिस ने दस्तावेज की सही तरीके से जांच न करने पर विवि को नोटिस भेजा है। विवि प्रबंधन से पूछा है कि पुलिस को सूचना दिए बिना विदेशी युवकों को दाखिला कैसे दे दिया?
विज्ञापन


पुलिस दोनों छात्रों के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है। हालांकि, विवि ने दोनों को अपने यहां दाखिला देने से इनकार किया है। उसका कहना है कि दोनों छात्र यहां विवि एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत समर इंटर्नशिप के लिए आए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि अफ्रीका महाद्वीप के देश ट्यूनिशिया निवासी फ्रेकी गाजी और मैथ्यू बेडूल को दाखिला देते समय विवि ने एलआईयू को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन दो माह बाद रूटीन जांच के लिए जब एलआईयू को दस्तावेज उपलब्ध कराए गए तो पता चला कि दोनों टूरिस्ट वीजा पर आए हैं। दोनों को टूरिस्ट वीजा पर दाखिला कैसे मिल गया, इसके लिए विवि प्रशासन को नोटिस भेजा गया है। विवि को तीन दिन में नोटिस का जवाब देना है। दोनों छात्र विवि के हास्टल में रह रहे हैं।

दाखिला नहीं दिया
शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता को देखकर दुनिया के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के साथ शैक्षणिक आदान प्रदान के लिए समझौते किए हैं। ऐसे ही एक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ नांतेस के दो छात्र कुछ समय की समर इंटर्नशिप के लिए ग्राफिक एरा विवि में आए हैं। दोनों छात्र दूतावास के माध्यम से यहां आए हैं और इनके आने की सूचना विवि ने खुद अभिसूचना इकाई को दी है। इनका ग्राफिक एरा में दाखिला नहीं किया गया है। ये यूनिवर्सिटी ऑफ नांतेस के छात्र हैं।

- सुभाष गुप्ता, ओएसडी, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय

यह ग्राफिक एरा विवि के छात्र नहीं है। फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ नंतेस के यह छात्र यहां विवि एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत समर इंटर्नशिप के लिए आए हुए हैं। दूतावास के माध्यम से इनके आने की सूचना स्थानीय पुलिस और एलआईयू को लिखित दे दी गई थी, जिसकी रसीद भी हमारे पास मौजूद है।
-डा. वीके तिवारी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed