फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   havoc through heavy rain

बारह घंटे में टूटा बारिश का दूसरा रिकार्ड

Mon, 17 Jun 2013 10:42 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
havoc through heavy rain

राजधानी में बारिश ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे 88 साल का रिकार्ड टूटा। 24 घंटे के भीतर 220 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे पहले 28 जून 1925 को 24 घंटे में 188 मिलीमीटर अधिकतम बारिश हुई थी लेकिन 24 घंटे का रिकार्ड रविवार को अगले 12 घंटे बाद ही टूट गया।

विज्ञापन


यानी सुबह साढ़े आठ से रात साढ़े आठ बजे के बीच 12 घंटे में 221 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में देहरादून सहित पूरे प्रदेश में भारी बरसात होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


कुछ घंटे के लिए मौसम खुला
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के अनुसार अगले 36 घंटे में बारिश जारी रहने की संभावना है। पहाड़ों पर भूस्खलन भी हो सकता है। ऐसे में पर्यटक पहाड़ों पर जाने से बचें। राजधानी में शुक्रवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को दिन में कुछ घंटे के लिए केवल मौसम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को फिर से बारिश शुरू हो गई। इसके बाद से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर जून के महीने में 220 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इससे 88 साल का रिकार्ड टूट गया। जून के महीने में 1966 में सबसे अधिक 965 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है।

भारी बरसात होने की संभावना
अगर इसी गति से बारिश होती रही तो यह रिकार्ड भी टूट सकता है। देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, देवप्रयाग में 129 मिलीमीटर, नई टिहरी में 122, हरिद्वार में 108, और नैनीताल में 44 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश में भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है।


पारा जमीन पर
भारी बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार तक अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में 12 और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम पारा 20 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed