फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घर से पैसे चुरा घूमने निकलीं तीन बहनें

घर से पैसे चुरा घूमने निकलीं तीन बहनें

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। गर्मी की छुट्टियों में पापा कहीं हिल स्टेशन घुमाने नहीं ले गए तो घर से रुपये चुराकर तीन बहनें मौजमस्ती करने निकल पड़ीं। एक दिन मसूरी, दूसरे दिन सहस्त्रधारा और तीसरे दिन वे दून में घूमतीं रहीं। इस दौरान उन्होंने जमकर खरीदारी भी की। परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद मंगलवार को पुलिस ने सर्विलांस के जरिए तीनों की लोकेशन ट्रेस की। साथ ही उन्हें दुबारा गलती न करने की नसीहत देकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में हार्डवेयर का काम करने वाले व्यापारी की तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी 18 वर्ष की है जबकि सबसे छोटी 14 साल की। तीन दिन पहले तीनों ने घर से हजारों रुपये पर हाथ साफ किया और बिना बताए घूमने के लिए निकल पड़ीं। मसूरी में एक रात बिताने के बाद वह दूसरे दिन सहस्त्रधारा पहुंची। इसके बाद दून के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमतीं रहीं। दूसरी ओर बेटियों के पिता ने परेशान होकर नेहरू कॉलोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों किशोरियों की सहेलियों से पूछताछ की तो पता चला कि बड़ी बहन के पास एक मोबाइल भी है, जिसका पता घरवालों को भी नहीं था। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद मंगलवार की शाम को उनकी लोकेशन राजपुर रोड पर मिली। इसके बाद पुलिस ने तीनों को वहां से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार किशोरियों ने बताया कि वह छुट्टियों में घूमना चाह रही थीं, इसलिए वह बिना बताए घर से निकल पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed