{"_id":"11-59035","slug":"Dehradun-59035-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून का युवा दागेगा ‘गैंगेस्टर’ पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून का युवा दागेगा ‘गैंगेस्टर’ पर सवाल
Dehradun
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राजधानी की गलियों में पला-बढ़ा एक और युवा फिल्म नगरी में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। रॉ वन फिल्म में नेगेटिव रोल के बाद सुर्खियों में आए चरणप्रीत सिंह आने वाली फिल्म ‘साहेब, बीवी और गैंगेस्टर रिटर्न’ में दमदार भूमिका में नजर आएंगे।
तिग्मांशु धूलिया की सीक्वल आठ मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में चरणप्रीत प्रिंट मीडिया के पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म में वह गैंगेस्टर को अपने सवालों से निशाना बनाते नजर आएंगे। जिमी शेरगिल, माही गिल और इरफान खान के साथ उनके कई दमदार सीन फिल्म में हैं। बकौल चरणप्रीत, फिल्म में अपने आदर्श इरफान खान के साथ काम कर बहुत कुछ सीखा। इसके अलावा तिग्मांशु से काम की तमन्ना भी पूरी हो गई है।
बता दें कि बसंत विहार निवासी चरणप्रीत ने डीएवी कालेज से बीए की पढ़ाई के बाद मुंबई का रुख किया। उनकी पहली मलयालम फिल्म ‘द ट्रेन’ ने उन्हें अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद एक पेन के विज्ञापन में सलमान खान के साथ काम करने वाले चरणप्रीत शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रॉ वन’ में नकारात्मक भूमिका निभाने पर सुर्खियों में आए थे। इसके अलावा एक कला फिल्म ‘सिगारुद्दीन’ में उनका अभिनय काफी सराहा गया। उनकी आने वाली फिल्म को लेकर पिता बलबीर सिंह और माता अमर कौर भी काफी उत्साहित हैं।