{"_id":"11-58721","slug":"Dehradun-58721-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल
Dehradun
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। हरभजवाला के पास पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) की ऋषिकेश-खोदरी की 220 केवी की लाइन शुक्रवार की सुबह चार बजे टूट गई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत कटौती से विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। मशक्कत के बाद देर शाम सात बजे टूटी लाइन को जोड़ा गया, जिससे अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन हरभजवाला में अंधेरा पसरा रहा। अधिकारियों के अनुसार शनिवार की दोपहर तक हरभजवाला में आपूर्ति सुचारू होगी।
पिटकुल के अधिकारियों के अनुसार विद्युत तार टूटने की सूचना सुबह पांच बजे मिली। इसके तत्काल बाद ही फाल्ट को ठीक करने की कवायद शुरू कर दी गई थी। शुरू में तो यह पता नहीं चल पा रहा था कि तार कहां टूटा है। घंटों जद्दोजहद के बाद पता चला कि हरभजवाला में तार टूटा है। तार को ठीक करने को लेकर लगातार कोशिश की गई। मशक्कत के बाद शाम सात बजे तार को जोड़ा जा सका। हालांकि इससे देहरादून के शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई। पिटकुल के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति दूसरे लाइन से जोड़ दी गई है, लेकिन हरभजवाला में शनिवार दोपहर तक ही आपूर्ति सुचारु होगी।
इन इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही
मोहनपुर, स्मिथनगर, बनियापुर, प्रेमनगर, श्यामपुर, पीतांबरपुर, बड़ोवाला, मेहुंवाला, हरभजवाला, कैलाशपुर, गणेशपुर, मेहुंवाला आदि।