फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘हिंदुस्तानी इस्लाम की खुशबू ही सबसे अलग’

‘हिंदुस्तानी इस्लाम की खुशबू ही सबसे अलग’

Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
तस्मिया एकेडमी में आयोजित संगोष्ठी में बोले राज्यसभा सांसद तरुण विजय
विज्ञापन

देहरादून। हिंदुस्तान के इस्लाम में वो खुशबू है जो नफरत को मोहब्बत में बदल देती है। तस्मिया एकेडमी में आयोजित संगोष्ठी में राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने इस्लाम को मानवतावादी धर्म बताते हुए अमन का संदेश दिया।
रविवार को सीरत उन नबी कमेटी की ‘पैगंबर मोहम्मद साहब का मानवता के लिए संदेश’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में डा. एस फारुख ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने दास प्रथा, लड़कियों की हत्या, दहेश प्रथा, स्त्रियों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। गढ़वाल विवि के कुलपति डा. एसके सिंह ने धर्म और विज्ञान को एक दूसरे का पूरक बताया। ईसाई धर्मगुरु फादर जेपी सिंह ने इस्लाम को सभी धर्मों का सहयोगी करार दिया। सिख समुदाय से आए एसडीएस मान ने इस मौके पर कहा कि इंसान कर्मों से पहचाना जाता है।
विज्ञापन

संगोष्ठी के अंत में सैय्यद फारुख अहमद ने नात (इस्लामिक कविता) पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर मुफ्ती वसीउल्लाह, मौलाना अब्दुल कादिर, अंबर खरबंदा, आरके बख्शी, मौलाना आरए हक्कानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद साहब का अंतिम संदेश
शहर मुफ्ती सलीम अहमद ने 1423 साल पहले अराफात के मैदान में मोहम्मद साहब द्वारा अंतिम हज के दौरान दिया गया खुतबा (बयान) पढ़कर सुनाया। इसमें इंसानियत और अमन को मुकम्मल तरीके से पिरोया गया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के ह्यूमन चार्टर में भी मोहम्मद साहब के बयान को शामिल किया गया है। बयान का लब्बोलुआब यह है कि इस्लाम कहीं से भी हिंसा को बढ़ावा नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed