फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चोरी का माल खरीदने वाला सुनार धरा

चोरी का माल खरीदने वाला सुनार धरा

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी में नवंबर और दिसंबर माह में हुई तीन चोरियों का माल खरीदने वाले सहारनपुर के सुनार को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी, जबकि एक अन्य सहारनपुर जेल में बंद है। उसे वारंट पर दून लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

29 नवंबर की रात नेहरू कालोनी थानांतर्गत विष्णुपुरम निवासी अनिल बिष्ट के घर में चोरी हुई थी। इसके बाद 12 दिसंबर को सहस्त्रधारा रोड स्थित टैरेस विहार में नरेश सिंह और एकता विहार में विपिन कुमार के घरों में चोरी हुई। रायपुर पुलिस ने 19 दिसंबर को सहारनपुर के आजादी कालोनी निवासी मोबिन उर्फ असलम को गिरफ्तार किया था। उससे लाखों के सोने के जेवर मिले थे। पूछताछ में उसने तीनों चोरियों में शामिल होने की बात कही थी। बताया कि उसके साथ नासिर उर्फ निन्ना निवासी शाहपुर, थाना बेहट सहारनपुर शामिल था। दोनों ने चोरी का काफी माल सहारनपुर के मंडी थानांतर्गत आजाद नगर कालोनी निवासी सुनार इरफान को बेच दिया था।
विज्ञापन

रविवार को रायपुर पुलिस टीम सहारनपुर पहुंची और इरफान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी सोने के टॉप्स और एक जोड़ी पाजेब बरामद किए गए। जबकि नासिर चोरी के आरोप में सहारनपुर जिला जेल में बंद है। एसपी सिटी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दून पुलिस वारंट के जरिए नासिर को भी यहां लाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टीम में शामिल एसओ रायपुर राजीव रौथाण, एसआई विनोद सिंह राणा, एसआई कमलेश शर्मा, कांस्टेबल वीरेंद्र गैरोला व चंद्रमोहन को एसएसपी केवल खुराना ने 1500 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed