फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इनामी अपराधियों के आगे पुलिस बेबस

इनामी अपराधियों के आगे पुलिस बेबस

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी पुलिस चोरी, ठगी, चेन स्नैचिंग जैसे मामलाें में इस कदर उलझी हुई है कि फरार इनामी बदमाशों की तलाश पर उसका कोई ध्यान नजर नहीं आ रहा। जिले में 33 बदमाश वर्षों से फरार हैं, लेकिन पुलिस उनका कोई सुराग नहीं लगा सकी है। आलम यह है कि 1995 का इनामी भी अब तक पकड़ में नहीं आया है, जबकि वर्ष 2012 में पुष्पा सकलानी हत्याकांड का एक आरोपी भी धरा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

जिले में सबसे पुराना इनाम जसविंदर निवासी लाजपतनगर नई दिल्ली पर है। उस पर वर्ष 1995 में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जसविंदर पर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती को भगाने का आरोप है। बिहार का राजकुमार और हिमाचल का दीपक उर्फ गोगा 96 से फरार है। 99 में फरार त्रिवेदी दंपति का भी सुराग नहीं लग सका है। 2012 का इनामी ब्रज मोहन उर्फ बिल्ला निवासी लकड़ी मंडी थाना शाहजहांपुर भी फरार है। उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम है। हालांकि, जिले में दस हजार रुपये से बड़ा कोई इनामी नहीं है। पुलिस साल दर साल फरार बदमाशों पर इनाम तो घोषित करती रही, लेकिन उनकी धरपकड़ के लिए अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन


करोड़ों लेकर फरार है दंपति
बसंत विहार निवासी राहुल त्रिवेदी और उसकी पत्नी ऋचा त्रिवेदी करोड़ों रुपये लेकर फरार है। दंपति ने शक्ति सुपर स्टोर खोला था। कम दामों में उच्च क्वालिटी का माल दिलाने का सब्जबाग दिखाकर कई लोगों से करोड़ों रुपये निवेश करा लिए थे। 1999 में रातोंरात दंपति सामान समेटकर निकल गई। दोनों पर दस-दस हजार का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए संबंधित थानों को टास्क दिया जाएगा। थाना स्तर पर होने वाली कार्रवाई की हर सप्ताह सीओ समीक्षा करेंगे।
-केवल खुराना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed