{"_id":"11-53661","slug":"Dehradun-53661-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी में सर्दियों में भी उमड़ रहे राफ्टिंग के शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी में सर्दियों में भी उमड़ रहे राफ्टिंग के शौकीन
Dehradun
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। मौसम में ठंडक बढ़ने के बाद भी गंगा में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के शौकीनों की अठखेलियां जारी हैं। खासकर वीकेंड के दिनों में गंगाघाटी में पर्यटकों की आमद अभी भी बनी हुई है। शनिवार को राफ्टिंग जोन में चटख धूप खिलते ही दर्जनों रंग बिरंगी राफ्टें गंगा की लहरों में उतरीं, लोगों ने जमकर जलक्रीड़ा का लुत्फ उठाया।
आमतौर पर नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही साहसिक पर्यटन के लिए विख्यात कौडियाला- शिवपुरी- मुनिकीरेती ईको जोन में सैलानियों की आमद में कमी आने लगती है। मगर, इस वर्ष इन दिनों अब जबकि मौसम सर्द होने लगा है, तब भी गंगा के ठंडे पानी में उतरकर राफ्टिंग के शौकीन लहरों के रोमांच का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
बीते कुछ दिनों की अपेक्षा शनिवार को कौड़ियाला से मुनिकीरेती तक दर्जनों राफ्ट गंगा में अठखेलियां करती दिखीं। पर्यटन व्यवसायी देवेंद्र सिंह रावत, दिनेश कठैत, सुधीर खंडूरी, आकाशदीप सिंह आदि ने बताया कि बीते सालों में इन दिनों बमुश्किल दो चार राफ्टें ही गंगा में उतरती थीं। मगर, इस बार खासकर वीकेंड पर मौसम साफ रहने की स्थिति में राफ्टिंग के लिए पर्यटकों की आमद ठीकठाक बनी हुई है, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।