{"_id":"11-53596","slug":"Dehradun-53596-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुर रोड पर स्कॉर्पियो सवार रईसजादों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर रोड पर स्कॉर्पियो सवार रईसजादों का हंगामा
Dehradun
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार तीन रईसजादों ने शुक्रवार दोपहर मसूरी रोड पर जमकर उत्पात मचाया। उन्हाेंने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आखिर में बेलगाम स्कॉर्पियो एक दुकान में घुसा दी। दुकान में मौजूद एक युवक इसमें घायल हो गया, जबकि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी सहित तीनों युवक डीआईटी के छात्र हैं।
शुक्र वार दोपहर एक वीआईपी नंबर की स्कॉर्पियो में सवार डीआईटी के तीन छात्र तेजी से डायवर्जन से कालेज की ओर जा रहे थे। गाड़ी तेज रफ्तार में चलाते हुए उन्होंने रास्ते में कई दुपहिया और चौपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद भी वे रुके नहीं और कालेज से कुछ पहले एक दुकान के आगे खड़ी जीप को टक्कर मारते हुए स्कॉर्पियो दुकान में घुसा दी, जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में मौजूद बंग्याल गांव निवासी गजेंद्र इसमें बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। जबकि, पीछे बैठे दो छात्र वहीं फंस गए। लोगों ने उन्हें घेर लिया और पीटने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। स्कॉर्पियो चालक की पहचान आयुष निवासी खतौली के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि खतौली में उसके पिता की गैस एजेंसी है और वह पेशे से वकील हैं। स्कॉर्पियो सीज कर दी गई है।