{"_id":"11-53456","slug":"Dehradun-53456-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में शूट होगी हॉरर फिल्म मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में शूट होगी हॉरर फिल्म मुक्ति
Dehradun
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। गढ़वाली फिल्मों, एलबम में काम कर चुके भाई अजय और विजय भारती अब हिंदी सिनेमा से जुड़ रहे हैं। दोनों टीवी कलाकारों के साथ मिलकर हॉरर फिल्म ‘मुक्ति’ बनाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। इसके दृश्य चोपता, दून और मसूरी में फिल्माए जाएंगे।
बुधवार को बल्लीवाला चौक स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता अजय भारती ने बताया कि मुक्ति एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसके बुजुर्गों की आत्माएं पोते के हाथों मुक्ति चाहती हैं। अंतत: पोता पितरों को मुक्ति दिलाता है। इस बीच कई खौफनाक घटनाक्रम होते हैं। विजय भारती ने बताया कि फिल्म डराएगी जरूर, लेकिन संदेश भी देगी। उन्होंने बताया कि फिल्म अप्रैल में टी सीरीज के साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म में कुछ थ्री-डी इफेक्ट भी डाले जाएंगे। भारती ने बताया कि फिल्म का कुल बजट आठ लाख रुपये है। शूटिंग के लिए रुद्रप्रयाग में चोपता स्थित गेस्ट हाउस को भूत बंगले का स्वरूप दिया जाएगा। फिल्म की कहानी सुमित्रा भारती ने लिखी है। उन्होंने बताया कि माही सीरियल और यूटीवी बिंदास के कलाकार फिल्म में काम करने वाले हैं।
इस मौके पर पूरब पंवार, देविका, स्टेवी, श्रेया, दीपक व्यास, मणि वर्मा आदि उपस्थित रहे।