फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दीवार में सुराख कर 1.10 लाख उड़ाए

दीवार में सुराख कर 1.10 लाख उड़ाए

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेन बाजार में चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान की दीवार में सुराख कर 1.10 लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रतनचंद शर्मा निवासी एनफील्ड की इलाहाबाद बैंक के सामने शर्मा आयरन ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। रविवार को बैंक बंद होने के कारण उन्होंने 1.10 लाख रुपये की नगदी दुकान के काउंटर के दराज में रखी थी। शाम को शादी में शामिल होने के लिए वह दुकान जल्दी बंद कर चले गए। सोमवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो उन्हें काउंटर के दराज खुले मिले। दराज में रखा सारा कैश गायब था। दुकान के भीतर साइड की दीवार में छेद मिला। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ प्रकाशचंद आर्य, एसएसआई नवीनचंद सेमवाल, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रौतेला ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दुकान से संबंधित जानकारी जुटाई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी दुकान से फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन

दुकान स्वामी ने पुलिस को बताया कि रविवार को बैंक बंद होने और सोमवार को पेमेंट करने के लिए उन्होंने कैश दुकान में ही रख लिया था। एसएसआई ने कहा अभी तक दुकान स्वामी की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह, पांच वारदातें
एक भी वर्कआउट नहीं
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। बीते दो माह में कोतवाली क्षेत्र में चोरी की पांच वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे क्षेत्रवासी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की गश्त पर भी कई सवाल खडे़ हो गए हैं।


20 सितंबर- गुडरिच निवासी रिटायर्ड हवलदार रघुवीर सिंह के यहां से लाखों की ज्वैलरी चोरी।
22 अक्तूबर-डाकपत्थर स्थित शिव मंदिर से सोने की ज्वैलरी उड़ाई।
28 अक्तूबर- दुर्गा विहार निवासी जयश्री के घर से हजारों की ज्वैलरी चोरी।
29 अक्तूबर- पृथ्वी खेड़ा में दुर्गा मंदिर से हजारों के चांदी के आभूषण चोरी।
19 नवंबर- शर्मा आयरन ट्रेडर्स के यहां से 1.10 लाख रुपये की नगदी चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed