फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल निगम में अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू

पेयजल निगम में अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से पेयजल निगम कर्मचारियों और अधिकारियों ने मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी। सुबह दस बजे नारेबाजी के साथ कर्मचारी मोहिनी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे और चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेशभर में हड़ताल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल निगम मुख्यालय में तालाबंदी के बाद हुई अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति (पेयजल निगम) की बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों के अनुरूप शासनादेश जारी न होने तक तालाबंदी जारी रहेगी। अधिशासी अभियंता एससी पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। समिति के मुख्य संयोजक संजीव कुमार दोसाद ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, राशिकरण का भुगतान नहीं हुआ है। तालाबांदी करने वालों में बीके जैन, एमके गुप्ता, जितेंद्र देव, एमएस रावत, सुरेश थापा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


ये हैं मांगें
-सेवानिवृत्त कार्मिकों के सेवानिवृत्त लाभों के भुगतान के लिए 15 करोड़ का अनुदान पेयजल निगम को दिया जाए।
-भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लाभों एवं पेंशन के भुगतान के लिए 25 करोड़ रुपये या वास्तविक देयता, जो भी कम हो, का वार्षिक अनुदान प्रतिवर्ष तीन किश्तों को निगम को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पेयजल निगम द्वारा कराए गए कार्यों पर 12.50 प्रतिशत के स्थान पर 15 प्रतिशत सेंटेज दिया जाए। इससे कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय की प्रतिपूर्ति न होने पर वास्तविक अधिष्ठान सेंटेज के अंतर की धनराशि की प्रतिपूर्ति समझौते के तहत शासन द्वारा वहन की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed