फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुस्तैद होगी पुलिस, अपराधों पर कसेगी लगाम

मुस्तैद होगी पुलिस, अपराधों पर कसेगी लगाम

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। डीआईजी संजय गुंज्याल ने देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी के कप्तानों की बैठक लेकर संगठित अपराधों पर लगाम कसने के निर्देश दिए। उन्होंने इन जिलों में आने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन कराने को भी कहा। इस दौरान डीआईजी ने दून और हरिद्वार में नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ने पर नाराजगी भी जताई। कहा कि पुलिस मुस्तैद होगी, तभी अपराधियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। बैठक में दून के एसएसपी केवल खुराना, हरिद्वार के एसएसपी अरुण मोहन जोशी तथा उत्तरकाशी के एसपी राजीव स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये दिए निर्देश
-गंभीर मामलों में अंतिम रिपोर्ट लगाने से पहले पुनर्विवेचना करें
-बीट पुलिस की गश्त को प्रभावी बनाया जाए
-यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए
-कोहरे में हादसों की आशंका से बचने के लिए भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें
-ठेेकेदारों के पास काम करने वाले बाहरी मजदूरों की जानकारी लें

पीएचक्यू में कांफ्रेंस आज से
देहरादून। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार से पुलिस अधिकारियों की दो दिवसीय कांफ्रेंस प्रारंभ हो रही है। पहले दिन पुलिस महानिदेशक सत्यव्रत बंसल आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के कप्तानों की बैठक लेंगे। शनिवार को सीएम विजय बहुगुणा भी कांफ्रेंस में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

अब चीता और पीसी करेंगे गश्त
देहरादून। शहर के कुछ खास प्वाइंट्स पर तैनात रहने वाली पीसी कार और चीता जवानों का मूवमेंट अब पूरे शहर में रहेगा। बृहस्पतिवार को एसएसपी केवल खुराना ने राजधानी के 18 चीता और पांच पीसी (पेट्रोलिंग कार) कर्मियों की बैठक ली। इस दौरान नए प्वाइंट्स और रूट तय किए गए। अब ये जवान संबंधित रूट में गश्त पर रहेंगे। जीपीएस के जरिये इनकी लोकेशन पर नजर भी रखी जाएगी। कोई भी चीता या पीसी एक ही जगह अधिक देर तक नहीं रहेगा। एसएसपी ने संबंधित जवानों को अपने क्षेत्र की हर गली-मोहल्ले की पूरी जानकारी रखने, शार्टकट का पता लगाने को भी कहा है। मोहल्ले के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट का मैप रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि बदमाशों को भागने का मौका न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरियादियों को मिलेगा चाय-नाश्ता
देहरादून। थानों में आने वाले फरियादियों की अब पुलिस मेहमाननवाजी करेगी। उन्हें चाय-पानी तो दिया ही जाएगा, भूख लगने पर नाश्ता भी पुलिस कराएगी। पूरे अदब के साथ शिकायत सुनकर कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, बुजुर्ग या विकलांग फरियादी को पुलिसकर्मी खुद घर तक छोड़ आएंगे। एसएसपी ने सभी एसपी को पांच हजार, सीओ को दो हजार और एसओ-एसएचओ को एक-एक हजार रुपये विभाग की ओर से इस काम के लिए दिला दिए हैं। इस राशि का उपयोग मुखबिर तंत्र विकसित करने में भी किया जाएगा। बता दें कि सोमवार को एक पीड़ित महिला को एसएसपी ने अपने कार्यालय से दारोगा के साथ बाइक पर घर छुड़वाया था। इसके बाद ही इस योजना का खाका तैयार किया गया।

गांधी पार्क से खदेड़े नशेड़ी
देहरादून। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में मजनुओं, नशेड़ियों और संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई। कुछ को पार्क से बाहर भगा दिया गया। एसएसपी ने धारा चौकी पुलिस को पार्क में लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed