{"_id":"d2be930a-6145-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"78-druggist-students-identified-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में नशे के लती 78 विद्यार्थियों की हुई पहचान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में नशे के लती 78 विद्यार्थियों की हुई पहचान
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में नशे के कारोबार के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मुहिम के तहत सबसे पहले दून में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 78 ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है, जो ड्रग्स की लत के शिकार हो चुके हैं। उनके अभिभावकों से बात कर काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, नशे के नेटवर्क से जुड़े ठिकानों के बारे में ठोस जानकारियां जुटाकर कई जगह एक साथ कार्रवाई करने की तैयारी है। नशाखोरी के खिलाफ शुरू अभियान में पुलिस काफी हद तक उनके नेटवर्क में सेंध लगाने में कामयाब रही है। धंधे से जुडे़ करीब एक दर्जन लोग 16 दिन में सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
शैक्षिक संस्थानों से मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स के लती छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की गई है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि अब तक सूची में 78 स्टूडेंट के नाम दर्ज हो चुके हैं। इनमें से कुछ दून तो कुछ बाहरी जिलों के हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को विश्वास में लेकर इन छात्रों की नशा मुक्ति के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि शैक्षिक संस्थानों के बाहर चाय की दुकानों, ढाबों और अन्य ठिकानों के बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारियां मिली हैं। इन्हें डेवलप कर एक साथ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस सख्ती ने बढ़ाए दाम
पुलिस की सख्ती के बाद नशे के कारोबारी भी सतर्क हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक रिस्क देखते हुए इन लोगों ने नशीले पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं।
चकमा देकर फरार हुआ छात्र
नारकोटिक्स सेल की टीम बृहस्पतिवार को राजपुर रोड पर थी। सूत्रों के मुताबिक यहां नशे के एक कारोबारी को दबोचने के लिए जाल बिछाया गया था। लेकिन, दिलाराम चौक के पास सेल के सदस्यों को देखते ही संबंधित छात्र भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त छात्र लंबे समय से इस धंधे में है।
नारकोटिक्स को मिली सूचनाएं
नारकोटिक्स सेल का मोबाइल नंबर जारी होते ही सूचनाएं मिलने का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन ही नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर सेल को दो सूचनाएं मिलीं। इन पर कार्रवाई की जा रही है।