{"_id":"591f289c4f1c1b9c0cf25023","slug":"youths-die-in-collision-with-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत
Amarujala
Updated Fri, 19 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां मार्ग पर खैराबाद थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर दो बाइक में आपस में टकरा गईं। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। यही नहीं कौन युवक, किस बाइक पर था, इस बारे में भी अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
खैराबाद में गैस एजेंसी के करीब सीतापुर-बिसवां मार्ग पर दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। वहीं बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि मरने वालों में सदरपुर के भौआपुर निवासी इजराइल (25) व महमूदाबाद निवासी कैलाशचंद्र (35) के रूप में हुई है।
घायल की पहचान तालगांव के नयागांव निवासी उस्मान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि कौन युवक किस बाइक पर सवार था। बाइकों की टक्कर आमने-सामने हुई है। पहचान के बाद सूचना उनके गांव भेज दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।