फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth shot dead in jaswant nagar

युवक की गोली मार कर हत्या

Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in jaswant nagar
गन शॉट
जसवंत नगर थाना क्षेत्र में धौलपुर खेड़ा के पास बदमाशों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। वे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने इटावा- आगरा हाईवे जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद  जिले के नारखी निवासी किशनपाल सोमवार शाम बाइक से महलई गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह हाईवे पर धौलपुर खेड़ा के पास पहुंचा था कि बाइक से आए दो अन्य युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने तमंचे से उसे गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सैफई मेडिकल कालेज ले जा रही थी कि रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने आगरा- इटावा  हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे जाम होने की सूचना पर आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हमलावरों की गिरफ्तारी की मंाग कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद आगावमन शुरू हो सका। ग्रामीणों के जाने के बाद भी देर रात तक वाहन रेंगते हुए चले। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed