फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth in road accidents Killed, six wounded

सड़क हादसों में युवक की मौत, छह घायल

Sat, 28 Apr 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

 अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। पुलिस दुर्घटना में मौत का शिकार बने युवक की शिनाख्त कराने में जुट गई है।
कस्बा कुलपहाड़ की मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े घायल को देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से कुछ भी बरामद न होने के चलते उसकी शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

दूसरी घटना बबेड़ी पुलिया के पास हुई। ग्राम बबेड़ी निवासी मुन्ना (45) पुत्र कल्लू, अपनी पत्नी कंची (42) व पुत्र नीरज 15 के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार रात लौटते समय बबेड़ी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार ग्राम परथनिया निवासी अरविंद (32) पुत्र भज्जू, ग्राम कालीपहाड़ी निवासी मानसिंह (30 )व शैलेंद्र अलग अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। बाइक सवारों के हेमलेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed