फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth commits suicide in Bhiwani of Haryana

आत्महत्या: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा, पत्नी सहित छह लोगों पर केस दर्ज

Fri, 10 Dec 2021 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 11:39 PM IST
सार

मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। युवक की करीब डेढ़ साल शादी पहले हुई थी।

विज्ञापन
Youth commits suicide in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले में ससुराल वालों की प्रताड़ना व तलाक की धमकियों से तंग आकर एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने बेटे की मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस को दिए बयान में अनाज मंडी माडल टॉउन सुखदेव सिंह गली निवासी अजीत ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की पूजा, उसके बाद ललित और सबसे छोटा लखन है। उसका बेटा 24 वर्षीय ललित और बड़ी बेटी पूजा शादी की शादी हो चुकी जबकि छोटा बेटा अभी कुंआरा है। बेटे ललित की शादी 28 जून 2020 को गांव गोविंदपुरा वासी श्रवण की बेटी मंजू के साथ हुई थी।

विज्ञापन

 

मंजू साल भर अपनी ससुराल में रही। इस दौरान किसी न किसी बात को लेकर वह लड़ाई झगड़ा करती रहती थी। इस संबंध में मंजू के परिजनों को भी काफी बार बोला गया था। करीब पांच महीने पहले मंजू मायके से फिर अपनी ससुराल आई थी। उसके पास जहर की गोलियां थीं। जिसके बारे में उसके पिता श्रवण को भी बताया गया था, मगर उलटा उन्हीं के साथ उन्होंने गालीगलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: गृह जिलों में होगी एचटेट की परीक्षा, वेबसाइट पर अपलोड किए एडमिट कार्ड

 

मंजू ने जहर की गोलियों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद श्रवण अपनी बेटी को साथ ले गया। उसका बेटा ललित खुद का कैंटर चलाता था। श्रवण उसके बेटे ललित को बार-बार दूसरी जगह शादी करने की धमकी और जगह-जगह शराब पीने के बारे में बदनाम करता था।

 

उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे ललित को उसके ससुर श्रवण, सास विनोद, साली सविता, साला संदीप व श्रवण की साली अमरेश और पत्नी मंजू ने मिलकर उसके बेटे को प्रताड़ित करने व तलाक देने की धमकी देने पर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। 


 

कमरे में फंदे से लटका था ललित, दरवाजा तोड़कर उतारा

अजीत ने बताया कि वह बाहर से आया था, जबकि उसकी पत्नी मूर्ति घरेलू कार्य कर रही थी। उसने ललित को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने ललित को कमरे में देखा वहां भी नहीं मिला। दूसरे कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। उसने पड़ोसी मनोज को बुलाकर कमरे के गेट को तोड़ा, जिसके बाद ललित अंदर कपड़े का फंदा बनाकर लटका हुआ था। उसे नीचे उतारा और नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अजीत सिंह की शिकायत पर उसके बेटे ललित की आत्महत्या के मामले में ससुर श्रवण, सास विनोद, साली सविता, साला संदीप व श्रवण की साली अमरेश और ललित की पत्नी मंजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  - सज्जन सिंह, इंचार्ज अनाज मंडी पुलिस चौकी भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed