फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Women teachers in washrooms created clip

वाशरूम में महिला टीचरों की बनाई क्लिप

Fri, 26 Aug 2016 12:00 AM IST
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women teachers in washrooms created clip
डेमो पिक
छिबरामऊ विकास खंड के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दो सहायक टीचरों ने स्कूल के हेड टीचर पर वाशरूम जाने के दौरान क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। टीचरों ने बेसिक शिक्षाधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई है। छिबरामऊ विकास खंड के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेड टीचर पर उन्हीं की विद्यालय की दो सहायक टीचरों ने वाशरूम जाने के दौरान छुपकर वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सहायक टीचरों का कहना है कि मामला चार दिन पहले का है। दोनों टीचर वाशरूम गई थीं। इस दौरान हेड टीचर छुपकर उनकी क्लिप बना रहे थे। रोशनदान पर हेड टीचर को मोबाइल लेकर खड़ा देखने पर दोनों महिला टीचरों ने शोर मचाया। इस पर पड़ोस के प्राथमिक विद्यालय के टीचर, छात्र के अलावा गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए। उस दौरान सभी लोगों ने मामले को रफा-दफा कर दिया। टीचरों ने कहा कि दो दिन तक सब कुछ शांत रहने के बाद आरोपी हेड टीचर ने दोबारा उनके पढ़ाने के दौरान फोटो खींची। टीचरों ने कहा कि हेड टीचर अक्सर फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन


एक सहायक अध्यापिका ने कहा कि जब उन्होंने अपनी शादी के लिए उनसे अवकाश मांगा तो उससे भी अभद्रता की।  उधर, आरोपी हेड टीचर का कहना है कि उनके पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।  प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त समायोजित शिक्षामित्र से यह टीचरें घंटों बातें करती हैं। मना करने पर उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा गया। एक टीचर के पति ने उनको जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत छिबरामऊ थाने में 23 को वह दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, डीएम अशोक चंद्र ने बताया कि दोनों महिला टीचरों ने मामले की लिखित शिकायत उनके पास दर्ज कराई है। मामला महिलाओं से जुड़ा होने के कारण बेहद गंभीर है। एसडीएम छिबरामऊ को मामले की जांच सौंपी गई है। जन्माष्टमी का अवकाश पड़ जाने के कारण जांच नहीं हो सकी है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed