फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women killed for dowry at behraich

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Sun, 23 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला / बहराइच
अमर उजाला / बहराइच Updated Sun, 23 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये कैश की मांग नहीं पूरी होने पर उसकी हत्या का आरोप है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मगर सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली क्षेत्र के धर्मनगर लीलापारा निवासी यूनुस खां की पुत्री मोबीना (25) का निकाह पांच साल पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के छेदा गांव निवासी इरफान खां पुत्र इम्तियाज खां के साथ हुआ था। यूनुस का कहना है कि शादी के समय उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी दहेज के लिए मोबीना को प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले दहेज में बाइक और एक लाख रुपये कैश की मांग को लेकर मोबीना का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन


आए दिन उसे पीटा और धमकाया जाता था। मोबीना ने कई बार मायके के लोगों को उत्पीड़न की जानकारी भी दी मगर समय के साथ सब कुछ ठीक होने की बात कहकर परिवार वाले उसे शांत करा देते थे। इसी बीच शनिवार रात मोबीना की ससुराल में गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर रविवार सुबह यूनुस खां बेटी की ससुराल पहुंचा। उसने थाने में पति और सास-ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर इम्तियाज खां, सास माहएला और पति इरफान के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed