{"_id":"57aa20684f1c1be15bee48a0","slug":"woman-burned-to-death-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को जलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को जलाकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज की खातिर मिट्टी का तेल छिड़क जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने लखनऊ सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी पर मुंबई से पहुंचे विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र स्थित गांव पूरे भवानी भट्ट निवासी सुरेश राज का कहना है कि वर्ष 2009 में उन्होंने अपनी पुत्री पूजा का विवाह फैजाबाद के मवई थाना क्षेत्र स्थित बनमऊ निवासी जीतेंद्र शर्मा से किया था।
दहेज में चार लाख रुपये की डिमांड की गई थी, लेकिन वह नकद एक लाख ही दे पाये थे। पूजा की दो पुत्रियों की पढ़ाई व शादी के खर्च के नाम पर पांच लाख की डिमांड की जा रही थी और पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
दामाद के बाबा वीरेंद्र शर्मा के हस्तक्षेप पर उन्होंने पुत्री को विदा किया था। पांच अगस्त को दामाद जीतेंद्र, ससुर सिकंदर व देवर शिवा समेत अन्य ने पूजा को मिट्टी का तेल छिड़क जला दिया।
अगले दिन लखनऊ में मौत के बावजूद सूचना नहीं दी। मंगलवार को मवई थाना प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।