फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Village,s killing near the house

घर के पास ग्रामीण की हत्या

Sat, 27 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 27 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Village,s killing near the house
हत्या के बाद गुमशुम परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
हरदी थाना क्षेत्र के दहाव गांव निवासी एक ग्रामीण शुक्रवार की रात आंधी व पानी आने पर घर के पीछे छप्पर और पेड़ों की निगरानी के लिए निकला। इसी दौरान घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का कारण जमीन की रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के दहाव गांव निवासी माखनलाल (45) रात में करीब 11 बजे घर में मौजूद था। उसी समय अचानक मौसम बदला और आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। कुछ देर बाद आंधी के थमने पर माखनलाल घर के पीछे के हिस्से में स्थित छप्पर और पेड़ों की निगरानी करने के लिए बाहर निकला।
विज्ञापन


माखनलाल बमुश्किल घर से 20 मीटर की दूरी पर पहुंचा था, तभी घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उस पर कट्टे से फायर झोंक दिया। चेहरे पर गोली लगने से मौके पर ही माखनलाल की मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन और आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों मेें कोहराम मच गया। रात में ही मामले की सूचना थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवारीजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। पट्टीदारी में जमीन की रंजिश का मामला सामने आया है। फिलहाल मृतक के भाई जवाहर लाल उर्फ नन्हूं की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 


थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मृतक माखनलाल पांच भाई थे। उसकी मां राजरानी ने माखनलाल व उसके एक भाई के पुत्र के नाम अपनी सारी जमीन बैनामा कर दी। जिसके चलते अन्य सदस्य रंजिश रखने लगे। हालांकि यह जांच का मामला है। कुछ अवैध संबंधों का भी पता लगा है। जांच के बाद हत्या का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed