फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two youth dies in accident

हादसों में दो युवकों की मौत, आठ घायल

Tue, 14 Mar 2017 11:21 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 14 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two youth dies in accident
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते दो दिन में हुई सड़क दुर्घटनाओं में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के बाद हालत में सुधार आने पर चिकित्सकों ने घर जाने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन



12 मार्च की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव अंधियारी मजरे सैंठा निवासी कुलदीप (22) को गांव के समीप सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना मेें कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत गौरीगंज की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसका पीछा किया। गौरीगंज में रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया।
विज्ञापन


होली के दिन थाना क्षेत्र के गांव पचेहरी निवासी दर्शन कश्यप (25) गांव के शिवमंगल व अशोक कुमार के साथ बाइक से मुंशीगंज से गौरीगंज की ओर आ रहे थे। तीनों माधौपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवमंगल व अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को ही थाना क्षेत्र केे गांव मऊ निवासी रामनरेश बाइक से गौरीगंज आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे बासुपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर गिर पड़े और घायल हो गए। होली के ही दिन जुडिय़ापुर निवासी सुरेश कुमार व भगनपुर निवासी मोनू बाइक से मुंशीगंज की ओर जा रहे थे सामने से आ रहे पूरे निदान पलिया निवासी राकेश पाल व पूरे संपत निवासी शिवमंगल की बाइक माधौपुर के समीप आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचे सभी घायलों का इलाज करने के बाद उनकी हालत में सुधार आने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। एक अन्य दुर्घटना में बाइक से गौरीगंज आ रहे राजापुर नीमी निवासी तीरथ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed