फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two vehicle colided, 6 injured

बारात की जीप डीसीएम से टकराई, छह घायल

Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
two vehicle colided, 6 injured
वाहन टकराए - फोटो : अमर उजाला
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मगहर पुलिस चौकी के निकट तिराहे पर गुरुवार की सुबह तेज गति से आ रही दो डीसीएम आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक डीसीएम डिवाइडर पार कर पलट गया। उसी दौरान गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ जा रही बारातियों से भरी जीप डीसीएम से टकरा गई।
विज्ञापन


पांच बाराती तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।      
विज्ञापन


दो डीसीएम एक ही साइड से आगे-पीछे खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। मगहर पुलिस चौकी के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों आपस में इस कदर टकरा गए कि एक डीसीएम डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी पटरी पर जा कर पलट गया। उसी समय गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ बारात लेकर लौट रही जीप पलटे डीसीएम से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पांच बाराती और चालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर दो बारातियों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सभी घायल बाराती बस्ती जिले के चिरैयाडाड़ गांव के बताए जा रहे हैं।


जो गोरखपुर से बारात कर घर लौट रहे थे। चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि सभी घायल गोरखपुर से बारात कर वापस बस्ती अपने घर लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed