फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two square head on the land in dispute

जमीन के विवाद में दो वर्ग आमने-सामने

Thu, 12 May 2016 11:25 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 12 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two square head on the land in dispute
तमकुहीराज : बहादुरपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने होने की सूचना मिलने पर एएसपी, एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर एएसपी, एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समक्ष दोनों वर्गों के बीच पंचायत हुई।
विज्ञापन


जमीन की पैमाइश कराने के बाद लोग शांत हुए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब छह लोगों को हिरासत में लिया। बृहस्पतिवार की दोपहर बहादुरपुर गांव में दो वर्गों के लोग आमने-सामने हो गए। यह विवाद गांव के अलग-अलग वर्गों के दो व्यक्तियों के बीच जमीन को लेकर चल रहा था। दोनों व्यक्तियाें के समर्थन में गांव के लोग एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी लालसाहब यादव, एसडीएम गणेश प्रसाद सिंह और सीओ तमकुहीराज श्रीशचंद्र सहित तरयासुजान एसओ पुलिसफोर्स के साथ पहुंच गए। आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने गांव के प्रधान और प्रबुद्ध लोगों सहित सभी के साथ पंचायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाें चली पंचायत के बाद अधिकारियों ने विवादित जमीन की पैमाइश कराई। उसके बाद दोनों तरफ के लोग शांत हुए। तरयासुजान थाने की पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों से करीब छह लोगों को हिरासत में ले लिया।


इस संबंध में तमकुहीराज के एसडीएम गणेश प्रसाद का कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर उस गांव में आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी। मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझा दिया गया। आपसी सौहार्द किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed