{"_id":"5bf2b90cbdec22233165ebfa","slug":"two-minor-accused-arrested-for-kidnapping-of-contractors-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: ठेकेदार के बेटे के अपहरण के आरोपी दो नाबालिग गिरफ्तार, बच्चे ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रयागराज: ठेकेदार के बेटे के अपहरण के आरोपी दो नाबालिग गिरफ्तार, बच्चे ने भागकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीडगंज के चौखंडी में रहने वाले ठेकेदार के बेटे के अपहरण केस का पुलिस ने आज खुलासा किया। पुलिस के अनुसार बच्चे को दो नाबालिगों ने अगवा किया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहृत बच्चा रात में ही मिल गया था।
पुलिस अफसरों ने बताया कि खर्चे पूरा करने के लिए दोनों ने बच्चे को अगवा कर पांच लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अर्पित शर्मा(17) पुत्र रामअवतार शर्मा निवासी रीवा, मप्र, हाल पता नई बस्ती कीडगंज व सत्यम चौरसिया(16) पुत्र गोपीनाथ चौरसिया निवासी रीवा मप्र, हाल पता कीडगंज बीच वाली सड़क हैं।
विज्ञापन
बताया कि सातवीं का छात्र वैभव रविवार शाम घर से निकलकर अपने दोस्त के घर जा रहा था। इसी दौरान अर्पित व सत्यम बाइक से पहुंचे। अर्पित पहले बगल में किराए पर रह चुका था, ऐसे में वैभव उसे पहचानता था। अर्पित ने कहा कि वह उसे बाइक से छोड़ देगा जिस पर वैभव बाइक में बैठ गया।

इसके बाद दोनों पहले उसे इधर-उधर घुमाते रहे और फिर बाद में हंडिया ले गए। वहां से उन्होंने अगवा बच्चे के पिता को फोन कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। न देने पर बच्चे को मारने की धमकी दी। बच्चे के अपहरण की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। परेशान पिता ने जानकारी दी तो पुलिस तलाश में जुट गई।
रात एक बजे के करीब मौका पाकर बच्चा दोनों के चंगुल से भाग निकला और चौराहे पर मौजूद पीआरवी टीम को जानकारी दी। पीआरवी जवान बच्चे को लेकर कीडगंज पुलिस के पास पहुंचे। उधर सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हंडिया से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइक व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। आरोपी अर्पित जमुना क्रिश्चियन कॉलेज का छात्र है जबकि सत्यम ने आठवीं तक की पढ़ाई की है।
खर्चे के लिए की वारदात
मीडिया के सामने दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने खर्चे के लिए यह साजिश रची। उन्होंने सोचा था कि पांच लाख रुपये मिलने के बाद वह कोई कामधंधा शुरू कर लेेंगे। गिरफ्तार अर्पित के पिता बिजली विभाग में लाइनमैन हैं जबकि सत्यम के पिता पानी की दुकान चलाते हैं।