{"_id":"5ab0d14b4f1c1bbc758b676e","slug":"two-men-posing-as-couple-tried-to-rob-a-doctor-but-the-wig-of-other-accused-exposed-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर दंपत्ति बनकर घुसे चोर का इस तरह विग ने खोला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के अंदर दंपत्ति बनकर घुसे चोर का इस तरह विग ने खोला राज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के टी नगर इलाके में पति-पत्नी बनकर एक दंपत्ति बुजुर्ग के घर चोरी के इरादे से पहुंच गया। बुजुर्ग दंपत्ति की आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने चोरों को पकड़ा तो चौंकाने वाला खुलास हुआ। दरअसल दंपत्ति बनकर जो लोग घर के अंदर दाखिल हुए थे वह दोनों ही असल में पुरुष थे। इसका राज तब खुला जब पड़ोसियों ने कथित पत्नी के बालों को पकड़कर खींचा तो उसकी विग उनके हाथ में आ गई। दोनों को पड़ोसियों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी लड़कों की पहचान पी. प्रकाश और एम. सुजंत के तौर पर हुई है। सुजंत 74 साल के डॉक्टर राधाकृष्णन के घर पर पहले काम कर चुका था। वहीं प्रकाश पेशे से सिविल इंजिनियर है। राधाकृष्णन का घर चेट्टी रोड पर स्थित है और उनके घर की ऊपरी मजिलों पर दुकानें थीं। दोनों आरोपी मकान ढूंढने के बहाने दंपत्ति के घर में दाखिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने मकान मालिक के सिर पर वार करके उन्हें बेहोश कर दिया। उनकी चीख सुनकर जब पत्नी कमरे में आई तो उन्हें भी बेहोश करने की कोशिश की गई। जिसे सुनकर पड़ोसी फौरन वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
जब पड़ोसियों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो पत्नी के बाल पकड़ने के चक्कर में उसका विग हाथ में आ गया। तब जाकर लोगों को पता चला कि वह पत्नी नहीं बल्कि पत्नी के वेश में एक लड़का है। इसके बाद पड़ोसियों ने दोनों की खूब पिटाई की और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इन दोनों इससे पहले किसी तरह की घटनाओं में संलिप्त तो नहीं रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सुजंत को ठीक से काम ना करने की वजह से राधाकृष्णन ने डांट दिया था।
विज्ञापन