फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two killed in different accidents

सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत

Wed, 12 Jul 2017 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
Two killed in different accidents
मोहम्मदी रोड पर पिकअप की चपेट में आया युवक
विज्ञापन

अल्हागंज में सड़क किनारे लेटे किसान को वाहन ने कुचला


जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव ततियारी निवासी 50 वर्षीय जोगराज अपने चाचा ऊधन सिंह के साथ मंगलवार रात खेत पर धान की फसल की रखवाली के लिए गए थे। जोगराज फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे से गांव को जाने वाले मार्ग किनारे सो गए। वहीं ऊधन भी खेत के दूसरे कोने में चारपाई पर सो गए। बुधवार सुबह ऊधन सोकर उठे तो देखा कि जोगराज का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसके शरीर के नीचे का हिस्सा किसी वाहन से कुचला था। वह भाग कर गांव पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो गई है, तीसरी बेटी रूमा शादी लायक है। इधर, दूसरी शाहजहांपुर-मोहम्मदी रोड पर मंगलवार देर शाम लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मछेछा के पास हुई। गांव मछेछा निवासी छेदालाल का 28 वर्षीय पुत्र अंबरीश पैदल ट्रॉली के सहारे से इंजन खेत से लेकर घर जा रहा था। तभी उसे पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे 12 वर्षीय आदित्य, आठ वर्षीय प्रियंका, छह वर्षीय अंशिका हैं। पत्नी कन्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed