{"_id":"56ddca6e4f1c1bd5248b4580","slug":"two-houses-break-the-lock-of-the-theft-of-rs-1-3-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों का ताला तोड़ 13 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों का ताला तोड़ 13 लाख की चोरी
amar ujala
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदोसराय व शहर कोतवाली क्षेत्र मेें दो घरों में रविवार की रात घुसे चोर नकदी व सोने, चांदी के जेवरात समेत करीब 13 लाख का सामान ले गए। सोमवार को मामले की जानकारी होने पर पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घटनास्थलों का जायजा लिया है।
विज्ञापन
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर टुटरू गांव के रहने वाले हरीश अवस्थी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रविवार की रात उनके मकान में छत के रास्ते जीने का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर कमरे में अल्मारी तोड़कर लॉकर में रखी दस हजार रुपये की नकदी व करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित का कहना है कि वारदात के समय वह घर के दूसरे हिस्से में परिवार समेत सो रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह चोरी का पता लगने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी बदोसराय संजय यादव का कहना है कि मौके पर पुलिस ने जाकर जांच पड़ताल की है। कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी वारदात कोतवाली नगर के कृष्णानगर मोहल्ले के निवासी रफीक अहमद के घर हुई।
विज्ञापन
रफीक ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार के साथ रिश्तेदारी गए थे तभी घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब 75 हजार रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
वहीं कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के जगतपुर निवासी हरिश्चन्द ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि जब घर वाले सो रहे थे तभी रविवार की रात भल्लू धोबी अपने एक अन्य साथ के साथ घर में चोरी करने की नीयत से घुस आये लेकिन उनका लड़का सतीश जाग गया तो उसने विरोध किया। इतने पर वे लोग उसको पीटने लगे जब तक घर के अन्य सदस्य आते, तब तक सभी लोग भाग गये। इस संबंध में कोतवाल जेएल सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।