{"_id":"58c82ec14f1c1b6a2d32a408","slug":"two-group-clashes-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में बवाल
amar ujala
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में रविवार को होली का जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। इस पथराव में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर एसडीएम व सीओ ने मोके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा।
इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में होली का जुलूस निकालने की परंपरा है।
इसी के तहत रविवार को होली के दिन जुलूस निकाला गया था। बताया जाता है कि जुलूस जब एक इबादतगाह के सामने से होकर गुजरने लगा तो दूसरे समुदाय के लोगों ने उस रास्ते से जुलूस ले जाने पर एतराज कर दिया।
विज्ञापन
इस पर दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करन लगे। धीरे धीरे बवाल बढ़ गया और दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाना शुरु कर दिया।
इस पथराव में एक पक्ष के राजबहादुर, लल्लन सिंह, माधवराज पांडेय, शिवप्रकाश, नीरज व दीपू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के अब्दुल गफर, उसकी पत्नी, अनवर अली व अमीन घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुची लेकिन बवाल पर काबू करने में नाकाम रही। इसके बाद एसडीएम व सीओ को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एसडीएम हरिशंकर लाल शुुक्ल, सीओ सबीहुल हम्द, कोतवाल हरी सिंह एवं आईएसएफ के जवानो ने मौके पर पहुुुंचकर मोर्चा संभाला और बवाल कर रहे लोगो को खदेड़ा। इस मामले में आमीन ने 10 लोगों के खिलाफ कटरा बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम हरिशंकर लाल शुक्ल ने बताया कि गांव में शांति है। सीआईएसएफ के जवानो को तैनात किया गया है।