फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two community come infront,area in tension

कैसरा में दो समुदाय के लोग भिड़े, तनाव

Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा। 
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा।  Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बीते दिन हुए वैवाहिक समारोह में हुए विवाद के बाद शनिवार को कैसरा गांव के दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने इकठठा होकर दूसरे समुदाय के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दो लोगों के सिर फट गए जबकि तीन लोगों को गुम चोटें आई है। सूचना मिलने पर भारी संख्या में फोर्स गांव पहुच गया और स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ के निर्देशन में गांव में पुलिस बल तैनात है। गांव में तनाव की स्थिति है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर लोगों के मुहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैसरा में बीते दिन चंदर नामक युवक की बारात गई थी। बारात में गांव के हिंदू व मुस्लिम समुदाय के युवक भी गए थे। बताया जाता है कि बारात में दोनों समुदाय के युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। वहां मुस्लिम समुदाय के दो युवकों की पिटाई कर दी गई थी। आरोप है कि शनिवार की देर शाम गांव के मुस्लिम समुदाय के छह-सात लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में राधे व धीरज बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मोनू आदि के गुम चोटें आई हैं। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। दो समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव थाना बछरायूं व गजरौला की फोर्स को लेकर गांव पहुच गई। आरोपियों के मुहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हमलावर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed