{"_id":"5c97ce2cbdec22145d383592","slug":"truck-ruined-byke-rider-food-maker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरे हलवाई को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरे हलवाई को ट्रक ने रौंदा
Mon, 25 Mar 2019 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी-महोली मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क के कारण बाइक से उछलकर गिरे हलवाई को पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेहना निवासी नन्हे (40) पुत्र शंकर वैवाहिक कार्यक्रमों में खाना बनाता था। वह सीतापुर के महोली में मिठाई की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह वैवाहिक समारोह का आर्डर लेने रिश्तेदार रहीमपुर निवासी लालाराम के साथ बाइक से महोली जा रहा था। पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी-महोली मार्ग पर बूढ़ागांव और धोबिया के बीच गड्ढायुक्त सड़क के कारण बाइक पर पीछे बैठा नन्हें गिर गया। पीछे से आए गन्ना भरे ट्रक ने नन्हे को कुचल दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नन्हे के परिवार में पत्नी फूलमती व तीन बच्चे गोलू, कल्याणी और दीपू हैं।
विज्ञापन