फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Tourist bus met an accident, 11 injured.

खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, 22 तीर्थयात्री घायल

Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus met an accident, 11 injured.
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

पश्चिम बंगाल के हुगली से फैजाबाद की ओर जा रही एक डबल डेकर टूरिस्ट बस असेनी मोड़ के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान बस में रखे करीब छह घरेलू गैस के सिलेंडर में अगर विस्फोट हो जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो अन्य लोगों की मौत हो गई।      

विज्ञापन


 
पश्चिम बंगाल के हुगली से डबलडेकर की बस में सवार 78 यात्री मंगलवार की भोर लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर असेनी मोड़ के पास खड़ ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मची चीख पुकार के पास स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा के जिला प्रभारी प्रमोद सिंह को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस से घायलों को बाहर निकाला और मौके पर लगी एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बस सवार हीरालाल (29), अज्ञात (45), गोपाल (60), अंजली मुल्लाह (40), तोपान मुल्लाह (50), मदनपात्रो (60), कमलापात्रो, रूपमंदा, कामन्ना, विमला मैइनी, मिनान बन्नलू, गीता, अरविंदो कुचई, जगवन्धु, पश्नुम, पुन्चनांदो, विश्वनाथ सगन्नू, विश्वनाथ पुतली, जुगलभूमि, राजेंद्री, मुक्तोराम मुल्ली व धुंतेश्वरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


एंबुलेंस के ईएमटी विश्वजीत ने बताया कि बस सवार यात्री गोपाल जो टूटी फूटी हिन्दी में बताया कि चालक को नींद आ जाने से हादसा हुआ है। यह भी बताया कि हरिद्वार से अयोध्या दर्शन के लिए सभी जा रहे थे। जिला अस्पताल से  हीरालाल, गोपाल, अंजली मुल्लाह, तोपान मुल्लाह व मदनपात्रो की हालत गंभीर होने पर सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि छह लोगों को ट्रॉमा और बाकी को वाहनों की व्यवस्था कराकर उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed