फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   toll plaza, fight, karnal, haryana

टोल प्लाजा पर हमला करने वालोें की हुई पहचान

Fri, 06 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Fri, 06 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन

घरौंडा/करनाल। जीटी रोड पर स्थित टोल प्लाजा के ऑफिस पर हमला कर एक सिक्योरिटी गार्ड को घायल करने के मामले में टोल कंपनी व पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। टोल कंपनी की शिकायत के आधार पर मधुबन पुलिस ने पंद्रह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मधुबन गौरव पुनिया ने बताया की शिकायत के साथ टोल प्लाजा मैनेजर ने उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज भी दी है। इससे घटना के मुख्य आरोपी की पहचान गांव गगसीना निवासी विनीत संधू के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
वीरवार को टोल प्लाजा मैनेजर कैलाश शर्मा और अन्य टोल कर्मी थाना मधुबन में एसएचओ गौरव पुनिया से मिले और टोल पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। कैलाश शर्मा ने बताया की थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया है की दोषियों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। टोल मैनेजर ने बताया की थाना प्रभारी ने उन्हें टोल पर सुरक्षा के लिए अच्छी सिक्योरिटी एजेंसी तैनात करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा की टोल पर सुरक्षित माहौल के लिए टोल कंपनी को पैड पुलिस या सीआईएसएफ जैसी सुरक्षा एजंसी नियुक्त करनी चाहिए। गौरतलब है कि बुधवार को युवक व उसके साथियों ने टोल पर सुपरवाइजर की पिटाई की थी। 
विज्ञापन


जीएम और डीजीएम ने लिया जायजा 
टोल पर हुई वारदात के बाद टोल कंपनी ने मामले को गंभीरता से लिया है। वीरवार की सुबह कंपनी के जीएम कृष्ण मोहन दीक्षित व डीजीएम ज्योति प्रसाद टोल प्लाजा का जायजा लेने पहुंचे। यहां पहुंचे अधिकारियों ने टोल मैनेजर कैलाश शर्मा व अन्य कर्मचारियों से बुधवार को हुई घटना के बारे में पूछताछ की। जीएम कृष्ण मोहन ने टोल पर तैनात कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें टोल पर पूरी सुरक्षा दिलाई जाएगी और पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड अमित कुमार को पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया की इस बारे में टोल कंपनी की तरफ से एक पत्र नेशनल हाइवे ऑथोरिटी को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed