फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three minor children were taken hostage and beaten on suspicion of theft in Bhiwani

Bhiwani: चोरी के शक में तीन नाबालिग बच्चों को बनाया बंधक, मुंडन कर की पिटाई

Thu, 13 Apr 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Apr 2023 11:59 AM IST
सार

भिवानी में एक व्यक्ति ने चोरी ने आरोप में तीन नाबालिगों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की है। जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कड़ा संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Three minor children were taken hostage and beaten on suspicion of theft in Bhiwani
child crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भिवानी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके अंदर एक व्यक्ति ने चोरी ने आरोप में तीन नाबालिगों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इसके अलावा नाबालिगों का मुंडन किया गया। इस वीडियो पर बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस भी वीडियो के आधार पर इस घटना की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


बाल कल्याण समिति ने लिया कड़ा संज्ञान
वायरल वीडियो के अनुसार कोंट रोड पर एक डॉग्स फार्म के नजदीक पशुओं के बाड़े में एक व्यक्ति ने तीन नाबालिगोंं को एक लाइन में खड़ा किया और उनका मुंडन किया। जबरदस्ती वीडियो में चोरी की बात कबूलने के लिए कहा। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपना नाम नरेंद्र बताकर रोब दिखाते हुए तीनों नाबालिगों से चोरी करने की बात कहवाकर बेरहमी से पिटाई करता है।
विज्ञापन


पुलिस मामले में जुटी
नाबालिग बच्चे अंकल जी-अंकल जी कहकर पिटाई न करने की गुहार लगाते रहे। लेकिन उक्त व्यक्ति बच्चों को डराता रहा और उनकी पिटाई करता रहा। हालांकि, यह वीडियो कितनी पुरानी है इस बारे में अभी पता नहीं चला है। लेकिन वीडियो के आधार पर बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कड़ा संज्ञान लिया और अपनी अगली कार्रवाई में जुट गई। वहीं, पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रखा है। जिसके अंदर एक व्यक्ति तीन बच्चों की बेरहमी से पिटाई करता दिखाई दिया। वीडियो पर बाल कल्याण समिति ने कड़ा संज्ञान लिया है और उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। -सतेंद्र तंवर, बाल कल्याण समिति सदस्य, भिवनी।


जांच अधिकारी के अनुसार
एक वीडियो सामने आई है। जिसके अंदर एक व्यक्ति तीन बच्चों की पिटाई कर रहा है। ये घटना कहां पर हुई, कब हुई अभी इन सभी सवालों पर पुलिस चांच कर रही है। आरोपी पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएंगी। -सुनील कुमार, प्रभारी, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed