{"_id":"5b78667e42c792462d133a94","slug":"three-killed-in-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की जान गई
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिला के पड़ोहरा गांव निवासी राजू पाल (24) पुत्र कुंवर बहादुर अपनी ससुराल आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा आया था। उसकी पत्नी सोनम (19) पहले से ही मायके में थी। उसकी तबियत खराब होने पर शनिवार सुबह वह सोनम व उसकी चाची सरला (30) पत्नी यशपाल को लेकर बाइक से उरई के राजकीय मेडिकल कालेज आ रहा था। वह जैसे ही सुबह 11 बजे कानपुर झांसी नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम होटल के पास पहुंचा इसी बीच झांसी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही सोनम बाइक से गिर पड़ी और डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा राजू व सरला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग दौड़कर आए और उन्होंने डंपर चालक को पकड़ लिया। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा घायल राजू व सरला को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से राजू के सिर में भी गंभीर चोट आ गई थी। वहीं पुलिस ने सोमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू (52) पुत्र कैलाश सिंह शुक्रवार रात बाइक से जोल्हूपुर से अपने गांव वापस आ रहा था। वह जब जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग पर रात करीब 11 बजे महेवा गांव के पास पहुंचा तो बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि वह बाइक को काबू में कर पाता बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। राजेंद्र का सिर खंभे से टकराया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आ गई थी।
विज्ञापन
रात ज्यादा होने की वजह से वह सड़क पर पड़ा रहा, अनुमान है कि इसी बीच अत्यधिक खून बहन जाने से उसकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे उसे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाल सिंह उर्फ लालू पुत्र वीरेंद्र सिह निवासी चुर्खी शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली लेकर भोगनीपुर ईंट भट्ठा पर ईंट लादने गया था। जब वह ईंट लादकर लौट रहा था तभी यमुना पुल के पास ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चालक लाल सिंह घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल चालक लाल सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।