क्लास छोड़ने पर मदरसा में तीन बच्चों को जंजीर से बांधा, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में बंगलुरू के दक्षिण पूर्व इलाके में एक मदरसा में तीन मासूम बच्चों को चेन से बांधकर रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चों को जंजीर से बांधने के दोनों आरोपियों में से एक बच्चों का पिता और दूसरा मदरसा का टीचर है।
जिन बच्चों को मदरसे में बांधा गया था उनकी उम्र क्रमशः सात साल, आठ साल और 10 साल है। पुलिस ने आरेपी टीचर से पूछताछ की तो पता चला कि बच्चे रोज क्लास छोड़कर भाग जाते थे इसलिए उन्हें बांधकर रखा गया था।
आरोपी शिक्षक का नाम मुबारक मौलासाहब है जो कर्नाक के हसन का रहने वाला है। बच्चों के पिता का नाम सिराज वहाब है जो एक दिहाड़ी मजदूर है। पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपियों ने बच्चों के बांधने का जुर्म कुबूल कर लिया है।
नहीं पढ़ना चाहते हैं बच्चे
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस ने सूचना मिलने के आधार पर सादे में सिविल ड्रेस में मदरसे का निरीक्षण किया तो तीन बच्चे बंधे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराकर चाइल्ड केयर में भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लगता। उन्हें जरा भी मौका मिलता तो वह मदरसे से भाग जाते थे। इसके बाद उनके कई बार कोशिश कर उन्हें क्लास में बैठे रहने के लिए कहा लेकिन वह मान किसी भी तरह से पूरे मदरसे में नहीं बैठ रहे थे।
इसके आरोपी पिता ने टीचर से सलाहकर तीनों बच्चों को मदरसे में बांधकर रखने का निर्णय लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।