{"_id":"59cc03e34f1c1bd1538b4cff","slug":"thives-intered-via-roof-into-the-house-stolen-lacks-worth-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घर में घुसे चोर, ले गए लाखों का माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, ले गए लाखों का माल
अमर उजाला ब्यूरो।
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खेतों से उठाकर बक्सा लाते गांववाले।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (घाटमपुर)।
पुलिस चौकी साढ़ के गांव माधवपुर में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। चोर बक्सों के ताले तोड़कर जेवर-नगदी समेत लाखों का माल उठा ले गए।
माधवपुर गांव निवासी विजय सिंह यादव किसान है। बताया कि रात में परिवार के साथ छत पर सोए थे।
देर रात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए। कमरों के भीतर रखे तीन बक्से व अलमारी खोलकर उसके भीतर रखा सामान उठा ले गए। जाते वक्त चोर एक बक्सा उठाकर अपने साथ ले गए जो बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर ज्ञानसिंह यादव के खेत पर पड़ा मिला।
विजय सिंह यादव ने बताया कि उसने पुलिस चौकी साढ़ में घटना की तहरीर दी है। इधर, चौकी इंचार्ज हरीश वर्धन गौर ने बताया कि मामला संज्ञान आने के बाद पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू की गई है। बताया कि चोर बक्सों में रखा कुछ सामान उठा ले गए हैं जबकि कमरे के भीतर रखी अलमारी का लाक नहीं तोड़ पाए हैं। इसके चलते जेवरात नहीं ले जा पाए हैं।