{"_id":"56e7036d4f1c1b87108b4622","slug":"theft-deserted-in-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान से लाखों के जेवर-नगदी पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने मकान से लाखों के जेवर-नगदी पार
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान दिखाता पीड़ित यामीान।
- फोटो : amau ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बिलोचीपुरा मोहल्ला में बीती रात चोरों ने खाली पडे़ एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह में जब गृहस्वामी घर लौटा तो चोरी का पता चला। मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी गई है। मोहल्ला बिलोचीपुरा निवासी मो. यामीन पुत्र अब्दाल ने बताया कि उसकी पत्नी का पैर बीते दिनों जल गया था।
रविवार को वह, पत्नी को इलाज के लिए कानपुर ले गया था। घर पर ताला बंद था। देर रात चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और कमरे की कुंडी तोड़ डाली। इसके बाद चोरों ने करीब ढाई किलो चांदी के जेवरात, 25 तोला सोने के जेवरात (जंजीर, अंगूठी, बिस्कुट), 31 हजार रुपये, कीमती कपड़े, बरतन आदि सामान पार कर दिया।
रात में हुई घटना की जानकारी पड़ोसियों को भी नहीं हुई। सुबह यामीन पत्नी को दवा दिलाकर घर लौटा तो देखा कि दरवाजे के ताले टूटे पड़े हैं। घर के अंदर का नजारा देखते ही उसके होश उड़ गए। सेफ, बक्शे के ताले टूटे व सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
चोरी की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। आसपास खोजबीन की गई पर चोरों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।